शिवहर , सितंबर 19 -- म नागरिकों की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी के कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नेइस दौरान दूर-दराज से आए आमजनों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का सख्त निर्देश दिया।
जनता दरबार में मुख्य रूप से जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों से आए कुल-07 फरियादीयों ने अपनी-अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।सभी शिकायतों को विधिवत रूप से संबंधित विभागों को सौंपते हुए त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि जन समस्याओं का समाधान और नागरिकों की सुविधा ईज ऑफ लिविंग प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मामलों की पूरी संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ जांच कर एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि जन शिकायतों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर शिथिलता, टालमटोल या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी पदाधिकारी या कर्मी अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित