नयी दिल्ली , मई 23 -- आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राघव चड्ढा को उच्च सदन की याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

श्री चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के सात राज्य सभा सदस्य पिछले महीने ही भाजपा में शामिल हुए थे।

राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने हाल ही में राज्यसभा की याचिका समिति का पुनर्गठन किया था। उन्होंने इस समिति के लिए सदन के दस सदस्यों को मनोनीत किया है और श्री चड्ढा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित