नयी दिल्ली , अप्रैल 25 -- कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने संबंधी खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि खुद को सदाचारी बताने वाले लोग अब फिर बेनकाब हो गये हैं।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर इन खबरों के सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तंज किया है और कहा है कि भाजपा की वाशिंग मशीन अब फिर सक्रिय हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित