भरतपुर , जुलाई 27 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के शुमार बजरिया की इन्द्रा कॉलोनी में 17 जुलाई को आभूषण विक्रेता से हुई लूट के मामले में पुलिस ने जयपुर के अक्षय पात्र चौराहा जगतपुरा से पाँच बदमाशों को गिरफ्तार करके लूटे गये आभूषण और नकदी बरामद की है।
वृत्त अधिकारी (शहर) राजेन्द्र मीणा ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में आशीष सैन, रवि मीणा, दिलखुश मीणा, अशोक मीणा और स्कॉर्पियो मालिक प्रशांत कावटिया शामिल हैं। उनसे 26 ग्राम सोना, करीब एक लाख 30 हजार रुपये की नकदी एवं एक स्कॉर्पियो बरामद की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित