अलवर , अगस्त 02 -- राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बजाजा बाजार स्थित एमआर सन्स ज्वैलर्स में ग्राहक बनकर आए एक शातिर चोर ने करीब आठ लाख रुपये कीमत की 54 ग्राम सोने की बालियां चोरी कर ली।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा और नोजपिन खरीदने की बात कहकर दुकानदार को बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान उसने दुकान का जायजा लिया और मौका मिलते ही दुकानदार की नजर बचाकर काउंटर पर रखा 54 ग्राम सोने की बालियों का डिब्बा चोरी करके फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित