भरतपुर , अप्रैल 21 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर में रणथंभौर के जंगल से निकलकर करीब 12 घण्टे तक शहर के आवासीय क्षेत्र में डेरा जमाकर लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर करने वाला चीता केपी- 2 मंगलवार को सुबह जंगल में लौट गया।
उसके जाने के बाद वन विभाग के साथ ही सैकड़ों परिवारों ने राहत की सांस ली है। वह मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से आया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चीता केपी-2 सोमवार देर शाम सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और जीनापुर क्षेत्र में श्याम वाटिका में पहुंच गया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। इस बीच चीता ने जंगल क्षेत्र में एक बकरी का शिकार भी किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित