भरतपुर , फरवरी 19 -- राजस्थान में धौलपुर के मचकुंड रोड पर सौ फुट रोड के पास गुरुवार को एक पोखर में मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पोखर पर पानी पीने आयी एक गाय पर मगरमच्छ ने अचानक झपट्टा मारकर उसे अपना शिकार बनाने की कोशिश की, लेकिन लोगों के शोर मचाने पर गाय सतर्क होकर मौके से भाग गयी।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मगरमच्छ काफी देर तक पोखर के किनारे मंडराता हुआ भी देखा गया। मामले की सूचना वन विभाग को दी गयी, लेकिन अब तक वन विभाग कोई दल मौके पर नहीं पहुंचा है। इससे लोगों में नाराजगी है।
फिलहाल क्षेत्र में लोगों में भय व्याप्त है, क्योंकि क्षेत्र में बच्चों और पशुओं की आवाजाही अधिक रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित