उदयपुर , जून 08 -- राजस्थान में आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने सीकर में राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स (आरएसजीएसएम) के डिपो में अनियमितता के मामले में आरएसजीएसएम महाप्रबंधक जयपुर की रिपोर्ट पर तीन कार्मिकों को निलंबित किया है।

यह जानकारी आबकारी विभाग ने सोमवार को दी। कार्रवाई के तहत नवीन कुमार आबकारी निरीक्षक ग्रेड द्वितीय प्रभारी मदिरालय सीकर, नाहर सिंह सहायक प्रशासनिक अधिकारी मदिरालय सीकर एवं दुर्गाप्रसाद गुर्जर सिपाही मदिरालय सीकर को निलंबित किया गया है।

निलंबन काल में इन कार्मिकों का मुख्यालय उदयपुर रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित