जालंधर , अप्रैल 15 -- कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की पंजाब में सुरक्षा आवंटन की दोषपूर्ण, मनमानी और राजनीति से प्रेरित प्रणाली की कड़ी आलोचना की है।
आप नेता राघव चड्ढा को जेड प्लस सुरक्षा देने और बाद में उसे वापस लेने के हालिया मुद्दे का जिक्र करते हुएश्री खैरा ने कहा कि इस घटनाक्रम ने वर्तमान शासन के तहत सुरक्षा आवंटन के गलत तरीके को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कवर पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ 'खतरे के आकलन' पर आधारित होना चाहिए, न कि मुख्यमंत्री या पुलिस महानिदेशक की सनक और पसंद पर।
उन्होंने श्री चड्ढा को जेड प्लस सुरक्षा देने के पीछे के तर्क पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्यसभा सांसद के रूप में वह समान पदों पर बैठे अन्य लोगों से अलग नहीं थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित