नयी दिल्ली , फ़रवरी 27 -- आम आदमी पार्टी (आप) ने आबकारी मामले में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य 23 को अदालत से बरी होने पर बैंड बाजों से जुलूस निकाला।
आप कार्यकर्ताओं ने इसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जुलूस करार दिया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता हाथों 'ईडी, सीबीआई बैंड' की तख्तियां लिए हुए थे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय से जुलूस निकालकर श्री केजरीवाल के आवास तक आए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
उल्लेखनीय है कि कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों को आज बरी कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित