हल्द्वानी , अगस्त 03 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस ने रविवार रात को अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डाॅ. मंजूनाथ टीसी के अनुसार जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ आपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है।
इसी के तहत थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में विगत दो अगस्त की रात को नियमित गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गलफार गेट जाने वाले मार्ग के पास से प्रिंस सिंह (23 वर्ष) निवासी देवपुर सनवाल, थाना चोरगलिया को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित