पटना , जुलाई 27 -- पदा और सामूहिक जनहानि (मास कैजुअल्टी) जैसी आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अस्पतालों की तैयारियों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)पटना में सोमवार को तीन दिवसीय मास कैजुअल्टी मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण में बिहार के प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भाग ले रहे हैं।
इस कार्यक्रम का आयोजन एम्स पटना द्वारा जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (जेपीएनएटीसी), एम्स नई दिल्ली के आपातकालीन चिकित्सा विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के सहयोग से किया जा रहा है।
प्रशिक्षण में एम्स पटना, पीएमसीएच, एनएमसीएच, एएनएमएमसीएच, गया तथा आईजीआईएमएस, पटना के स्वास्थ्यकर्मी भाग ले रहे हैं।
बिहार देश के सबसे अधिक आपदा प्रभावित राज्यों में से एक है। राज्य का बड़ा हिस्सा हर वर्ष बाढ़ की चपेट में आता है जबकि कई जिले भूकंप संभावित क्षेत्रों में भी शामिल हैं। ऐसे में अस्पतालों की आपदा तैयारी, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों और बेहतर समन्वय की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित