पटना , अक्तूबर 13 -- पदा प्रबंधन विभाग में पटना स्थित एएन कॉलेज के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र की शुरुआत की गई, जिसमें कॉलेज के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल के निर्देश पर किया जा रहा है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन की अवधारणा, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा पूर्व तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्य, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन से संबंधित विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न प्रकार की आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं से अवगत कराया जाएगा।

इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र के शुभारंभ अवसर पर विभाग के अपर सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी, उप सचिव अमन प्रीत सिंह, उप सचिव पंकज कुमार कमल, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्सपर्ट सुश्री कोमल प्रिया सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं एवं विभागीय कार्यप्रणाली की बारीकियों से अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित