पटना , जून 24 -- बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने बुधवार को कहा है कि आपदा से प्रभावित लोगों का सरकारी संसाधनों पर प्रथम अधिकार है और राज्य सरकार हर परिस्थिति में उनकी सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।श्री सदा ने आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं विधिसम्मत निष्पादन के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंत्री श्री सदा ने कहा कि संभावित बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा जरूरी संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ़ गांधी जी भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित