वाराणसी , मई 10 -- उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रामनगर स्थित पीएसी तिराहे पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह कृत्य राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास है। सूचना पर पहुंची रामनगर थाना पुलिस की मौजूदगी में पोस्टर हटा दिए गए।

सपा पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करने को मजबूर होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित