मुरादाबाद , मई 15 -- रेल मंडल मुरादाबाद के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित स्पेशल ट्रेन के संचालन फेरों में विस्तार करने का निर्णय लिया है।
जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 04028 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 मई, 05 जून और 12 जून को अतिरिक्त रूप से किया जाएगा। इस प्रकार इस स्पेशल ट्रेन के कुल तीन अतिरिक्त फेरे संचालित होंगे। इसी प्रकार वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 मई, 06 जून और 13 जून को किया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार गर्मी की छुट्टियों के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को आरक्षित सीटों की बेहतर उपलब्धता मिल सकेगी और यात्रा अधिक सुगम होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित