पटना , मार्च 30 -- बिहार पुलिस को अपराध की आधुनिक तकनीकों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) :सीआईडी पारसनाथ ने सोमवार को यहां आयोजित संवादाता सम्मेलन में कहा कि बिहार पुलिस को अपराध की आधुनिक तकनीकों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है,जिससे उन्हें किसी मामले की तफ्तीश करने से लेकर केस डायरी लिखने में सहूलियत हो और देश में लागू नए कानून बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के मानकों के अनुसार हो। इससे दोषियों को सजा दिलाने में काफी सहूलियत होगी।
श्री पारसनाथ ने कहा कि पुलिस कर्मियों को समुचित प्रशिक्षण देने के लिए सीआईडी के स्तर पर व्यापक तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि 12 दिन का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम खासतौर से तैयार किया गया है। पुलिस कर्मियों को अलग-अलग बैच में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पिछले वर्ष से शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अब तक छह बैच में अलग-अलग रैंक के 2018 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित