श्रीगंगानगर , जून 01 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार देर रात साधुवाली गांव के नजदीक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार करके उनसे आधा किलोग्राम से अधिक अफीम बरामद की।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि युवकों की पहचान संजीव उर्फ संजीत ढोली (25) नरेश बिश्नोई (25) के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि दोनों तस्कर जिले के श्रीविजयनगर क्षेत्र से कुछ दिन पहले 700 ग्राम अफीम लेकर आए थे। बाकी अफीम इन्होंने बेच दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित