पिथौरागढ़ , अक्टूबर 30 -- आदि कैलाश यात्रा पर आये मध्य प्रदेश के एक यात्री की शुक्रवार को मौत हो गई। शव को धारचूला लाया गया है।
धारचूला के थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह के अनुसार मृतक तिलक शर्मा निवासी नगर निगम रोड, 24 शटर गली, इंदौर (मध्य प्रदेश) अपने दोस्तों के साथ आदि कैलाश की यात्रा पर आया था। उच्च हिमालयी क्षेत्र आदि कैलाश में मृतक को अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल गुंजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस की ओर से शव को धारचूला लाया गया, जिसे फिलहाल राजकीय चिकित्सालय धारचूला में रखा गया है। पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित