पिथौरागढ़ , अक्टूबर 26 -- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के अंतिम दिन सोमवार को आयोजित माउंटेन टेरेन बाइकिंग (एमटीबी) रेसिंग प्रतियोगिता में स्टार नर्ज़री, खुशीमन और प्रांजल चौहान अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता 50 किलोमीटर और 25 किलोमीटर दो श्रेणियों में आयोजित हुई।
जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 50 किलोमीटर महिला वर्ग में स्टार नर्ज़री ने पहला, अवनी दरियाल ने दूसरा और स्वामी बोनाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी श्रेणी में पुरुष वर्ग में खुशीमन प्रथम, प्रकाश थापा द्वितीय और थोथमचम तृतीय रहे।
इसी प्रकार 25 किलोमीटर पुरुष वर्ग में प्रांजल चौहान ने पहला, अश्विन दूसरे और भानू तीसरे स्थान पर रहे। प्रतिभागियों ने दुर्गम पर्वतीय मार्गों, अधिक ऊंचाई और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच साहस और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
इससे पहले साइकिलिस्टों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने गुंजी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित