पटना , अक्टूबर 13 -- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू के समक्ष मंगलवार को आदिवासी समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

राजद नेता एजाज अहमद ने बताया कि पार्टी के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र गौंड की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ली।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में विमलेश गोंड, प्रेम गोंड और छठी लाल गोंड सहित आदिवासी समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। इनके अलावा विमलेश पाठक और राम नरेश राय ने भी अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

श्री अहमद ने बताया कि प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने सभी को पार्टी की सदस्यता रसीद प्रदान कर राजद में शामिल कराया। इस अवसर पर नए सदस्यों को पार्टी के प्रतीक के रूप में हरा गमछा और लालू प्रसाद यादव के संघर्ष एवं योगदान पर आधारित पुस्तक 'गोपालगंज टू रायसीना' भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राजद नेता संजय यादव, निर्भय कुमार अंबेडकर, भाई अरुण कुमार और गणेश कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित