गुना , अक्टूबर 07 -- मध्यप्रदेश के गुना जिले में आदिवासियों को जीवन-यापन के लिए सरकार द्वारा दी गई जमीन पर कब्जे के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के अनुसार इस मामले में 102 लोगों के नाम 14 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी है।

बताया गया है कि आदिवासियों को दी गई इन जमीनों को बिना सरकारी अनुमति के किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की अनुमति नहीं है। आरोप है कि दबंगों ने विभिन्न तरीकों से आदिवासियों को अपने जाल में फंसाकर कागजों पर जमीन का कब्जा लिखवाया और उन्हें जमीन से बेदखल कर दिया। इसमें हजारों बीघा जमीन पर कब्जे की बात सामने आई है।

बताया गया है कि जिले के 50 से अधिक गांवों में कुछ आदिवासियों को उनकी ही जमीन पर बंधुआ मजदूर बनाकर रखने के आरोप भी सामने आए हैं।

मामला ग्वालियर उच्च न्यायालय के समक्ष पहुंचने के बाद न्यायालय ने भी संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित