मुंबई , सितंबर 07 -- िल्म निर्माता आदित्य धर ने आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' के लिए अपना समर्थन जताते हुए निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की सराहना की है।आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर साझा किया, जिसमें अभिनेता शोभिनाव सत्या नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी को भी टैग किया है।
आदित्य धर ने पोस्ट के साथ 'ॐ' का प्रतीक, हाथ जोड़ने वाली इमोजी और लाल दिल की इमोजी साझा की। उनके इस पोस्ट को फिल्म और उसकी टीम के प्रति समर्थन एवं शुभकामनाओं के तौर पर देखा जा रहा है।
आदित्य धर के इस समर्थन के बाद सोशल मीडिया पर 'हनुमान अंश' को लेकर चर्चा तेज हो गई है। प्रशंसक फिल्म और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के प्रति उनके समर्थन की सराहना कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित