कोल्हापुर/सिंधुदुर्ग , जून 19 -- महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं सिंधुदुर्ग जिले के पालक मंत्री नितेश राणे ने शुक्रवार को दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कराने का दबाव बना रहे हैं।

श्री राणे ने सिंधुदुर्ग जिले के कणकवली में पत्रकार वार्ता में कहा कि इन बागी सांसदों ने साफ तौर पर कहा है कि श्री आदित्य ठाकरे पार्टी का कांग्रेस में विलय कराना चाहते थे और इसके लिए वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी मिलने वाले थे। उन्होंने दावा किया कि श्री आदित्य ने अपने सहयोगियों को कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव जैसे पद के लिए भी तैयार कर लिया था, ऐसे में शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की विचारधारा को मानने वाले सांसद कांग्रेस में विलय के लिए कैसे सहमत हो सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित