नयी दिल्ली , अक्टूबर 03 -- उत्तर प्रदेश के मथुरा की मांट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक श्याम सुंदर शर्मा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

उन्होंने यहां कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला, पार्टी महासचिव नासिर हुसैन, संचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद श्री शर्मा ने कहा, "मैं स्वतंत्रता सेनानी परिवार से आता हूं। कांग्रेस सेवा भाव रखती है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी केवल मानवता की बात करते हैं। आज मैं कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रहा हूं।" उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से कांग्रेस को अच्छा परिणाम मिलने वाला है। इस दौरान मौजूद कांग्रेस नेताओं ने शर्मा का पार्टी में स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित