गोरखपुर , जुलाई 11 -- रेलवे प्रशासन द्वारा मुरादाबाद मंडल के पिलखुआ-कुचेसर रोड खंड पर आटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य होने के कारण 16 जुलाई को लखनऊ जं. एवं आनन्द विहार टर्मिनस से चलने वाली 12583/12584 लखनऊ जं.-आनन्द विहार टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि लखनऊ जं. से 16 जून को चलने वाली 12583 लखनऊ जं.-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग लखनऊ जं.-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के रास्ते चलाये जाने की सूचना पूर्व में जारी की गई थी जो अपरिहार्य कारणों से अब 16 जुलाई को लखनऊ जं. एवं आनन्द विहार टर्मिनस से चलने वाली 12583/12584 लखनऊ जं. - आनन्द विहार टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे में अपरिहार्य कारणों से गोरखपुर से 12 जुलाई को चलने वाली 05053 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित