नयी दिल्ली , अक्टूबर 24 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1296 : संत ज्ञानेश्वर ने समाधि ली।
1415: इंग्लैंड की सेना ने एगिनकोर्ट की लड़ाई में फ्रांस की सेना पर निर्णायक जीत हासिल की।
1760 : जॉर्ज तृतीय ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के राजा बने।
1800 : लॉर्ड मैकाले का जन्म। वह प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ थे।
1881 : स्पेन के महान चित्रकार, मूर्तिकार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी पाब्लो पिकासो का जन्म।
1929 : भारत के भूतपूर्व 25वें मुख्य न्यायाधीश एम. एन. वेंकटचेलैय्या का जन्म।
1947 : कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत सरकार से पाकिस्तानी हमले के मद्देनजर मदद की अपील की।
1950 : चीन ने कोरिया की लड़ाई में उत्तर कोरिया का साथ देते हुए दक्षिण कोरिया के खिलाफ कदम रखा।
1951 : स्वतंत्र भारत में पहले आम चुनाव और पहले लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआत।
1964 : भारत ने अपना पहला स्वदेशी टैंक 'विजयंत' विकसित किया।
1964 : राष्ट्रपति कौंडा ने जाम्बिया में सत्ता संभाली।
1980 : उर्दू के प्रसिद्ध शायर साहिर लुधियानवी का निधन।
1983 : अमेरिका की सेना ने कैरेबियाई द्वीप ग्रेनेडा पर कब्जा किया।
1990 : मेघालय के संस्थापक और राज्य के पहले मुख्यमंत्री विलियमसन अपांग संगमा का निधन।
1995 : तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
2000 : नासा का अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।
2005 : साहित्यकार निर्मल वर्मा का निधन।
2008 : सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।
2009 : बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा 721 घायल।
2012 : क्यूबा और हैती में 'सैंडी' तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ।
2012 : प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी का निधन।
2013 : नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।
2019 : दिलीपभाई रमणभाई पारिख का निधन। वह गुजरात के भूतपूर्व 13वें मुख्यमंत्री थे।
2025 : भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता सतीश शाह का निधन।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित