नयी दिल्ली , अप्रैल 28 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1639 - दिल्ली में शाहजहां ने ऐतिहासिक लाल किले की नींव रखी।

1661 - चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।

1813 - अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।

1848 - मशहूर चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।

1903 - महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाईकोर्ट में लीगल प्रेक्टिस शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की ।

1920 - महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।

1930 - ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलिफोन सेवा की शुरुआत हुई।

1936 - 'पद्म भूषण' से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय संगीत निर्देशक ज़ुबिन मेहता का जन्म।

1939 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।

1965 - रामानन्द सागर के सीरियल 'रामायण' में सीता की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखालिया का जन्म।

1997 - रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू।

1999 - बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक जापानी संसद में मंजूर।

1999- भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार केदार शर्मा का निधन।

2006 - पाकिस्तान ने हत्फ़-6 का परीक्षण किया।

2007 - आस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार क्रिकेट विश्वकप जीता।

2008 - ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुँचे।

2008 - तिब्बत में मार्च 2008 में भड़की हिंसा के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत ने 17 लोगों को 3 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई।

2010 - भारत ने दुश्मनों के रडार की पकड़ में नहीं आने वाले मुंबई की मंझगांव गोदी में निर्मित आधुनिकतम उपकरणों से लैस युद्धपोत आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया।

2011 - लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन का विवाह हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित