नयी दिल्ली , फरवरी 27 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।

1568: अकबर की सेना ने चार महीने की कड़ी घेराबंदी के बाद चितौड़गढ़ किला जीत लिया।

1922: मिस्र को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में घोषित किया गया।

1928: सी.वी. रमन ने रमन प्रभाव की खोज की, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।

1936: भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का निधन हुआ।

1942: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की सेना ने जावा द्वीप पर कब्जा किया, जो 1945 तक उनके अधीन रहा।

1948: भारत की स्वतंत्रता के छह महीने बाद, ब्रिटिश सेना की अंतिम टुकड़ी अपने देश लौट गई।

1949: राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधियों ने नई दिल्ली में बैठक के दौरान बर्मा के गृह युद्ध में मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा।

1986: स्वीडन के प्रधानमंत्री ओलोफ पाल्मे को स्टॉकहोम में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

1991: खाड़ी युद्ध के बाद युद्ध विराम लागू किया गया।

1992: भारत और ब्रिटेन ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर समझौता किया।

1993: ईरान में भारी बाढ़ से लगभग 500 लोग मारे गए, इसे देश की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा माना गया।

2002: यूरो जोन के देशों में उनकी राष्ट्रीय मुद्राओं का उपयोग समाप्त हुआ और सभी देशों ने यूरो को अपनी मुद्रा के रूप में अपनाया।

2013: पोप बेनेडिक्ट 16 ने अपने पद से इस्तीफा दिया, यह लगभग 600 वर्षों में पहला अवसर था जब किसी पोप ने अपने पद से त्यागपत्र दिया।

2020: चीन में कोरोना वायरस महामारी ने कहर बरपाया, और दुनिया भर में 83,000 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित