नयी दिल्ली , फरवरी 25 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।

1712 - दिल्ली का सातवाँ मुग़ल बादशाह बहादुर शाह प्रथम का निधन।

1857 - पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में आजादी के दीवानों ने अंग्रेजों के खिलाफ पहले सैन्य विद्रोह की शुरूआत की।

1937 - हिंदी फिल्मों के चर्चित निदेशक और प्रॉड्युसर मनमोहन देसाई का जन्म।

1946 - पत्रकार एवं साहित्यकार मृणाल पाण्डे का जन्म।

1966 - महान स्वतंत्रता सेनानी और देशभक्त विनायक दामोदर सावरकर का निधन।

1975 - गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय 'शंकर केन्द्र' स्थापित किया गया।

1976 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1993 - न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में 6 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए।

1994 - उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।

1995 - कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।

1999 - पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।

2001 - क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन।

2002 - अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

2004 - मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

2006 - परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।

2007 - नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।

2008 - रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया।

2008 - भारत ने परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।

2009 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ।

2011 - अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित