नयी दिल्ली , अप्रैल 23 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1857 - मेरठ में 85 सैनिकों ने कारतूस के इस्तेमाल से इनकार कर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल फूंका था।
1877 - रूस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1920 - पोलैंड की सेना ने यूक्रेन पर हमला किया।
1926 - बर्लिन संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1945 - अमेरिका के एक कम्प्यूटर वैज्ञानिक लैरी टेस्लर का जन्म।
1954 - आस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1956 - छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और 'पण्डवानी' की 'कापालिक शैली' की गायिका तीजनबाई का जन्म।
1960 - दक्षिण पर्सिया में आये भयंकर भूकंप में 500 लोगों की मौत।
1962 - एमआईटी ने पहली बार सेटेलाइट द्वारा टीवी सिग्नल भेजा।
1970 - चीन का पहला उपग्रह डांग फांग हांग लांच किया गया।
1973 - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का जन्म।
1982 -15 वर्षों के इजरायली आधिपत्य के बाद सिनाई प्राय:द्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस।
1998 - क्लोन भेड़ डोली द्वारा एक स्वस्थ मेमने बॉनी का जन्म।
2002 - अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद।
2003 - तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार।
2006 - नेपाल में संसद बहाल।
2007 - हमास ने इस्रायल पर हमला करके युद्ध विराम को तोड़ा।
2008 - नेपाल में नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचण्ड ने भारत एवं नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की।
2011 - आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन।
2013 - बांग्ला देश की राजधानी ढाका में इमारत गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित