नयी दिल्ली , सितंबर 20 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1743 - आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा सवाई जयसिंह का निधन।

1784 - अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।

1790 - पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।

1815 - किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।

1857 - बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1885 - नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।

1905 - 'अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस' कंपनी गठित हुई।

1928 -'माय विकली रीडर' मैगज़ीन की शुरुआत।

1938 - चक्रवाती तूफान(183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।

1939 - भारत के सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता व आर्य समाजी स्वामी अग्निवेश का जन्म।

1942 - नाज़ियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।

1964 - माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1966 - मिहीर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।

1979 - मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ।

1984 - ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1991 - अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।

1991 - भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल का जन्म।

1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी।

1999 - मध्य ताइवान में ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु।2000 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए 'लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी' की स्थापना।

2001 - अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।

2003 - संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।

2004 - अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।

2005 - जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।

2007 - तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।

2008 - रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।

2009 - भाजपा आला कमान ने महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

2013 - नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।

2021 - आकाशवाणी के प्रसिद्ध समाचार वक्ता रामानुज प्रसाद सिंह का निधन।

2022 - भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार एवं अभिनेता राजू श्रीवास्तव का निधन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित