नयी दिल्ली , मई 20 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1502 - पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की।

1819 - अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई इसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता था।

1851 - दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई।

1857 - प्रसिद्ध विधिवेत्ता और सार्वजनिक कार्यकर्ता सर सुंदर लाल का जन्म।

1881 - अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना।

1904 - पेरिस में फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना।

1931 - भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का जन्म।

1935 - क्वेटा शहर (अब पाकिस्तान में) भूकंप में बुरी तरह तबाह। 30 हजार से अधिक लोगों की मौत।

1960 - गामा पहलवान का निधन।

1981 - पियरे मोरो फ़्रांस के प्रधानमंत्री नियुक्त।

1991 - तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में आत्मघामी बम हमले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या।

1994 - सुष्मिता सेन मनीला में संपन्न 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में खिताब से नवाजी गईं।

1994 - दक्षिणी यमन द्वारा उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा।

1996 - प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फ़िल्म बनाने की घोषणा की।

1998 - 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र।

2002 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को छह महीने कारावास की सज़ा।

2002 - कश्मीरी वकील, राजनेता और कश्मीरी अलगाववादी नेता अब्दुल गनी लोन का निधन।

2003 - विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी।

2005 - बंगाली मूल के प्रसिद्ध फ़िल्मकार (निर्माता और निर्देशक) सुबोध मुखर्जी का निधन।

2008 - भारतीय स्टेट बैंक ने कृषि क़र्ज पर रोक लगाने सम्बन्धी अपने सर्कुलर को तत्काल प्रभाव से वापस किया।

2010 - उड़ीसा तट पर बंगाल की खाड़ी में भारतीय सेना के जंगी जहाज़ रणवीर से भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उर्ध्वाधर प्रक्षेपण संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2013 - माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सबॉक्स वन की रिलीज की घोषणा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित