नयी दिल्ली , फरवरी 19 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।

1835: विद्यार्थियों के दाखिले के एडमिशन के साथ कोलकाता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई। इस कॉलेज की स्थापना 28 जनवरी 1835 को हुई थी।

1846: सोबरॉन के युद्ध में सिखों की हार के बाद अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया।

1847 : रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।

1848 : अमृत बाजार पत्रिका ने बांग्ला भाषा में अपना पहला साप्ताहिक पत्र प्रकाशित किया।

1935 : कैरोलाइन मिकेल्सन ने अंटार्कटिका पर कदम रखा। पृथ्वी के उस दुर्गम छोर पर पहुंचने वाली वह पहली महिला बनीं।

1947 : ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को आजादी देने का ऐतिहासिक ऐलान किया। उनका कहना था कि ब्रिटेन 30 जून, 1948 से पहले भारत को मुक्त कर देगा।

1947: लॉर्ड माउंटबैटन भारत के आखिरी वायसराय बनाए गए।

1950 : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन।

1962: जॉन एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने। प्रोजेक्ट मर्करी के लिए नासा द्वारा चुने गए सात लोगों में ग्लेन सबसे उम्रदराज थे।

1976: भारतीय क्रिकेटर रोहन गावस्कर का जन्म हुआ।

1983: असम में होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक पैमाने पर हिंसा हुई। इस हिंसा में 600 लोगों की मौत भी हुई।

1986: सोवियत संघ ने मीर अंतरिक्ष केंद्र लॉन्च किया। ये अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा अंतरिक्ष केंद्र था।

1987 : मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को भारतीय संघ का क्रमश: 23वां और 24वां राज्य घोषित किया गया।

1988: पॉप सिंगर रिहाना का जन्म का जन्म हुआ।

1988: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान का जन्म हुआ। गजनी, निशब्द और हाउसफुल फिल्म में नजर आईं जिया की जून 2013 में मौत हो गई।2009 : संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की।

1999 : भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दो दिन की वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने बस द्वारा पाकिस्तान गये।

2013 : सबसे छोटे बाह्यग्रह 'केप्लर-37बी' की खोज की गई।

2015 : स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत।

2019 : प्रसिद्ध साहित्यकार नामवर सिंह का निधन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित