नयी दिल्ली , मई 15 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1857-भारतीय राजनीतिज्ञ आर.एन. माधोलकर, जिन्होंने एक अवधि तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया का जन्म।

1902-भारतीय शिक्षाविद करमशी जेठाभाई सोमैया का जन्म।

1920-फ्रांसीसी स्वतंत्रता सेनानी, सेनापति जॉन ऑफ आर्क को संत की उपाधि दी गयी।

1943-वॉरसॉ में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई ख़त्म हो गई। पुलिस और कमांडो दल ने 19 अप्रैल को इन बस्तियों में प्रवेश किया था।

1960-भारत और ब्रिटेन के बीच अंतरराष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत।

1974-इजरायल के लड़ाकू विमानों ने सात फ़िलिस्तीनी शरणार्थी शिविरों और दक्षिणी लेबनान के गांवों पर बम दागे। इन हमलों में 27 लोग मारे गए और 138 अन्य घायल हुए।

1975-सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में शामिल किया गया।

1996-अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के दसवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

1999-दक्षेस का 2002 ई. में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराये जाने की घोषणा।

2004-रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब जीता।

2006-हॉलीवुड की चर्चित अदाकारा ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया।

2006-न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।

2007-निकोलस सरकोजी का फ्रांस के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल की शुरुआत।

2008-प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर थिम्पु पहुँचे।

2010-सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी प्रतियोगिता में पिछले विजेता भारत और दक्षिण कोरिया को बारिश के कारण मैच न हो सकने पर संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

2013-अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली।

2014-भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा टाटा समूह के शीर्ष सदस्य रूसी मोदी का निधन।

2021-दायें हाथ के बेहतरीन भारतीय तेज गेंदबाज राजेंद्र सिंह जडेजा का निधन।

2022-भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक कर्नल धर्मवीर सिंह का निधन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित