नयी दिल्ली , सितंबर 14 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1812 - नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।

1861 - इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म।

1894- प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।

1915 - परमवीर चक्र सम्मानित पूर्व भारतीय सैनिक लांस नायक करम सिंह का जन्म।

1916 - प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।

1926 - 'विश्व हिन्दू परिषद' (विहिप) के अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल का जन्म।

1948 - स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई(अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।

1959 - भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।

1971 - हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।

1981 - वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।

1982 - लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम बिस्फोट में हत्या।

1998 - 'गोवा मुक्ति संग्राम' के प्रमुख नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ नारायण लवांडे का निधन।

2000 - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।

2001 - अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्रवाई की मंजूरी दी।

2002 - न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित।

2003 - सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।

2004 - ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को 'वूमैन आफ़ द ईयर' सम्मान।

2008 - क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।

2009 - बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित