नयी दिल्ली , अप्रैल 11 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:1606: इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ने 'यूनियन फ्लैग' को अपने राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया।
1621: सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म।
1801: विलियम कैरी को फोर्ट विलियम कॉलेज, कलकत्ता में बांग्ला भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।
1861: दक्षिण के राज्यों द्वारा फोर्ट सम्टर पर गोलाबारी के साथ अमेरिका में गृहयुद्ध की शुरुआत हुई।
1885: मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म हुआ।
1910- केदार शर्मा का जन्म। वह भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार थे।
1917: भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों वीनू मांकड़ का जन्म।
1927: ब्रिटिश कैबिनेट ने महिलाओं को वोटिंग अधिकार देने का समर्थन किया।
1943 - सुमित्रा महाजन का जन्म। वह प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष रही हैं।
1945: अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रेंकलिन रूजवेल्ट का रहस्यमय परिस्थितियों में निधन।
1955: डॉ. जोनास साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया, जो पोलियो के खिलाफ एक बड़ी जीत थी।
1961: सोवियत संघ के यूरी गागरिन वोस्तोक-1 यान से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले मानव बने।
1973: सूडान ने अपना संविधान बनाया।
1978: भारत की पहली डबल डेकर ट्रेन बम्बई (अब मुंबई) के विक्टोरिया टर्मिनस से पुणे के लिए रवाना हुई।
1981: अमेरिका ने अपना पहला अंतरिक्ष शटल 'कोलंबिया' लॉन्च किया।
1981: अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड का जन्म।
1997: भारत ने स्वदेशी मिसाइल पृथ्वी-1 का सफल परीक्षण किया।
1998: गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के प्रधानमंत्री बने।
2006: कन्नड़ फ़िल्म अभिनेता राजकुमार का जन्म।
2010: भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से हराकर पहला कबड्डी विश्व कप जीता।
2013: फ्रांस की सीनेट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी।
2014: मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित