नयी दिल्ली , अक्टूबर 06 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-1586-मुग़ल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया।

1737-बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत।

1840-विलेम द्वितीय नीदरलैंड का राजा बना।

1868-अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला। इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी।

1907-भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी दु्र्गा भाभी का जन्म।

1919-गांधीजी की 'नवजीवन' पत्रिका प्रकाशित।

1922-प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का जन्म।

1942-अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की।

1950-मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी।

1952-चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बना।

1959-सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।

1977-सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया।

1978-पूर्व उत्कृष्ट भारतीय क्रिकेटर ज़हीर ख़ान का जन्म।

1992-भारत में त्वरित कार्रवाई बल का गठन किया गया।

1997-भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत।

2000-डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार हासिल किया।

2001-आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन 'एड्योरिंग फ़्रीडम' शुरू।

2003-पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा की।

2004-जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया। इतिहास जानें2008-फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुँचे।

2011-लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

2020-केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक अश्वनी कुमार का निधन।

2022-प्रसिद्ध टेलीविजन और फिल्म अभिनेता अरुण बाली का निधन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित