नयी दिल्ली , मार्च 05 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।

1508 : हुमायूं का काबुल में जन्म।

1775 : रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर।

1902 : स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब 'मैड्रिड क्लब' की स्थापना हुई।

1915 : शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर पहली बार मिले।

1924 : मिस्र में राजा टुट के ममी मकबरे का उद्घाटन किया।

1957 : घाना प्रधानमंत्री क्वामे न्क्रूमाह के नेतृत्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1991 : प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया।

2004: उत्तर कोरिया ने यूरेनियम आधारित कार्यक्रम संचालित किये जाने से इनकार किया।

2009 : भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएं देने के बाद लड़ाकू विमान मिग-23 ने अंतिम उड़ान भरी।

2015 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं बिहार के मुख्यमंत्री रहे राम सुंदर दास का निधन हुआ।

2018: कॉनराड संगमा ने मेघालय के 12वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

2020 : कोरोना वायरस ने पैर पसारना शुरू किया, 30 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित