नयी दिल्ली , मई 01 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:1519: पुनर्जागरण काल के महानतम चित्रकार लियोनार्डो दा विंची का निधन।

1921: भारत के दिग्गज फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का जन्म।

1922: भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का जन्म।

1924: नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार कर दिया था।

1933: जर्मनी में एडॉल्फ हिटलर ने ट्रेड यूनियनों (मजदूर संघों) पर प्रतिबंध लगा दिया था।

1945: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, सोवियत संघ ने बर्लिन के पतन की घोषणा की। साथ ही, इटली में जर्मन सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया।

1949: महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू हुई थी।

1950: फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।

1952: डी हैवीलैंड कॉमेट ने यात्री किराए के साथ पहली जेटलाइनर उड़ान भरी, जो लंदन से जोहान्सबर्ग के लिए थी।

1969: वेस्टइंडीज क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ ब्रायन लारा का जन्म।

1985: बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन। वह प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार थे।

1986: अमेरिका की एन. बैंक्राफ्ट उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।

1997: लेबर पार्टी ने ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद सत्ता संभाली और टोनी ब्लेयर सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।

1999: मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त की गईं।

2003: भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया। यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे।

2008: अनिल अम्बानी ग्रुप की फर्म रिलायंस पावर लिमिटेड ने इण्डोनेशिया में तीन कोयला खदानों का अधिग्रहण किया।

2011: ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी नौसेना की सील टीम 6 के सदस्यों ने मार गिराया।

2013: पाकिस्तानी जेल में भारतीय नागरीक सरबजीत सिंह की जेल की पिटाई से मौत।

2018: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उत्तर प्रदेश के कानपुर को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया, शीर्ष 15 सबसे प्रदूषित शहरों में से 14 भारतीय शहर शामिल।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित