नयी दिल्ली , अप्रैल 01 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1679 - मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपनी सल्तनत के हिंदुओं पर फिर से जजिया कर लगाया। इस कर को अकबर ने समाप्त किया था।
1849 - ब्रिटिश पंजाब की स्थापना हुई, जिससे पंजाब का भारत में विलय हो गया।
1902 - लॉसएंजिलिस में पहला मोशन पिक्चर थिएटर खुला।
1902 - हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के फनकार बड़े गुलाम अली खां का जन्म।
1912 - टाइटैनिक का सामुद्रिक परीक्षण शुरू।
1933 - भारतीय क्रिकेट के जनक माने जाने वाले रणजीत सिंह का निधन।
1970 - 'असम पुनर्गठन अधिनियम' के तहत भारत के उत्तर-पूर्व में मेघालय को स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा हासिल हुआ। इस राज्य का गठन असम के दो जिलों संयुक्त गारो और जयन्तिया और खासी हिल्स को मिलाकर किया गया।
1982 - अर्जेंटिना ने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप समूह पर हमला किया।
1984 - राकेश शर्मा सोवियत मिशन सोयूज टी-11 के साथ अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बने।
1986 - अमेरिकी विमानन कंपनी के बोइंग विमान में बीच हवा में बम फटने से सुराख हुआ। चार यात्री हवा के दबाव से विमान से गिरे। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा।
1989 - यासर अराफात फिलिस्तीन के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1997 - सुमिता सिन्हा ने एक रिकार्ड बनाया, जब 3200 किलोग्राम वजन का एक ट्रक उनके ऊपर से गुजरा।
2001 - नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 35 पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी गई।
2005 - वैटिकन का सर्वोच्च पद संभालने वालों में से एक पोप जॉन पॉल द्वितीय का निधन।
2007 - सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली सुनामी आई।
2008 - कर्नाटक में तीन चरणों में विधान सभा चुनाव कराने की घोषणा।
2011 - भारत ने 1983 में विश्व कप की शानदार जीत को दोहराते हुए दूसरी बार विश्व कप जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित