नयी दिल्ली , अगस्त 31 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1921 - भारतीय क्रिकेटर माधव मंत्री का जन्म।
1923 - ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा शहरों में तबाही मचाई।
1939 - जर्मनी का पौलेंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ।
1942 - रास बिहारी बोस ने इंडियन नैशनल आर्मी की स्थापना की।
1947 - भारतीय मानक समय को अपनाया गया।
1947 - भारत के राजनीतिज्ञों में से एक पी. ए. संगमा का जन्म।
1956 - भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।
1956- राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना।
1962 - महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुयी।
1964 - इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।
1965 - पाकिस्तानी फौजों ने कश्मीर में संघर्षविराम रेखा को पार किया।
1966 - भारतीय इंजीनियर और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक का जन्म।
1994 - उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।
1997 - साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावदणविद एम.सी. मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
2003 - लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।
2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।
2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
2006 - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयॉर्क में निधन।
2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।
2008 - वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।
2009- वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित