मुंबई , अगस्त 06 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने युवाओं को जोड़ने और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से 9 अगस्त से 17 अगस्त तक 'तिरंगा रैली' आयोजित करने का ऐलान किया है।
मुंबई में 10 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद तिरंगा लेकर हजारों युवाओं के साथ एक बड़े मार्च का नेतृत्व करेंगे। मुंबई में होने वाले इस कार्यक्रम में शहर और आस-पास के जिलों से 20,000 से 25,000 युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। श्री फडणवीस की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह देशव्यापी पहल सिर्फ राजधानी तक ही सीमित नहीं रहेगी बल्कि महाराष्ट्र के हर जिले में 9 से 17 अगस्त के बीच ऐसी ही रैलियां आयोजित करने की योजना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित