भरतपुर , सितम्बर 13 -- राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों की आचार संहिता के कारण उत्तर भारत के प्रसिद्ध मेलों में शुमार डीग के श्री जवाहर प्रदर्शनी एवं ब्रज यात्रा मेला इस बार फीका रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार संहिता की वजह से मेले में रविवार को कुश्ती दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो पाए, लेकिन ऐतिहासिक जल महलों में शाम के समय रंगीन फव्वारे देखने के लिए देसी और विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचे।
श्री जवाहर प्रदर्शनी एवं ब्रज यात्रा मेले में कुश्ती-दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होते हैं। इन्हें देखने के लिए आसपास के गांवों और कस्बों से हजारों की संख्या में लोग डीग आते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित