भरतपुर , फरवरी 25 -- राजस्थान में गंगापुर सिटी के मूर्ति मोहल्ला स्थित कारखाने वैभव फ्रेमिंग हाउस में बुधवार को दोपहर आग लगसने से लाखों रुपये का तैयार फ्रेम, लकड़ी, मशीनरी और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कारखाना संचालक धर्मेंद्र शर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ अपने स्तर पर बोरिंग चलाकर आग बुझाने के प्रयास करने के साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल गाड़ी के कुछ बिलंब से मौके पर पहुंचने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे कारखाने का अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर आसपास के मकानों और दुकानों को सुरक्षित बचा लिया। आग से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित