गोरखपुर , मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर महानगर के रायगंज में 10 मार्च को दुकान में आग लगने से प्रभावित चार दुकानदारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल 14 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक दिए गए।
गौरतलब है कि पिछले 10 मार्च को आग लगने की घटना में रायगंज के हरिश्चंद्र गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, युवराज गुप्ता और ब्रजेश मणि गुप्ता की दुकान और आवासीय क्षेत्र में व्यवासायिक और गृहस्थी से जुड़े सामान का नुकसान हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित