कौशाम्बी , मई 17 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित सीएमओ कार्यालय के पास रविवार को आग की चपेट में आने से दो एम्बुलेंस वाहन जल गये है।
सूत्रों के अनुसार सीएमओ कार्यालय के पास कई निष्प्रयोज्य एंबुलेंस खड़ी थी। आज शाम अज्ञात कारणों से आसपास के खरपतवार में आग लग गई और देखते ही देखते आग की चपेट में दो एंबुलेंस आ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित