बांका , जून 21 -- बिहार के बांका जिले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी सैंपल कुमार साह को अवैध आग्नेयास्त्र और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने रविवार को बताया कि जिले के रजौन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी कुख्यात अपराधी सैंपल कुमार साह को गिरफ्तार किया गया है । तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सैंपल कुमार साह लंबे समय से विभिन्न आपराधिक मामलों में पुलिस को वांछित था। उसके खिलाफ हत्या सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा उसके आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित