नयी दिल्ली , सितंबर 09 -- इस्माइली मुसलमानों के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम बुधवार से एक सप्ताह के भारत दौरे पर रहेंगे।

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन के निमंत्रण पर आ रहे आगा खान गुरुवार को उनके साथ व्यापक बातचीत करेंगे।

वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वह गृह मंत्री और विदेश मंत्री से भी मिलेंगे।

आगा खान अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद का भी दौरा करेंगे। इन शहरों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क विभिन्न विकास और सामुदायिक पहलों से जुड़ा है।

50वें इमाम के रूप में पद संभालने के बाद प्रिंस रहीम आगा खान पंचम का यह पहला भारत दौरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित