आगर-मालवा , अप्रैल 9 -- रबी विपणन मौसम 2026-27 के तहत आगर-मालवा जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य आज से प्रारंभ हो गया। कलेक्टर प्रीति यादव ने ग्राम तनोड़िया स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र, मंडी प्रांगण में तौल-कांटे का विधिवत पूजन कर खरीदी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर गेहूं लेकर पहुंचे कृषकों मुकेश गुर्जर (गेहूंखेड़ी), राजेंद्र सिंह राठौर (गुंदीकला), नारायणलाल परमार एवं शंभूसिंह राठौर (तनोड़िया) का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया गया। प्रशासन के अनुसार जिले में गेहूं उपार्जन का कार्य 9 अप्रैल से 5 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके लिए जिले में कुल 42 खरीदी केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
शुभारंभ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति रही। इनमें किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिनेश परमार, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, राहुल जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला आपूर्ति अधिकारी मनोहरलाल मालवीय, प्रभारी उपायुक्त सहकारिता आर.एस. जरिया, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रविन्द्र शर्मा, जिला प्रबंधक एमपीडब्ल्यूएलसी दुर्गेश जाट, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एन.एस. मुवेल तथा उपार्जन केंद्र प्रभारी संजय विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित